मांग: शाहगंज जंक्शन जानकीपुरम के नाम से जाना जाय

 शाहगंज, जौनपुर। ऐतिहासिक अयोध्या धाम एवं काशी के ठीक मध्य में स्थित जंक्शन स्टेशन पर वन्दे भारत के ठहराव हेतु सामाजिक राजनीतिक लोगों ने आवाज बुलंद की है। ठहराव समेत 12 सूत्रीय मांग पत्र रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित किया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा के मंडल महामंत्री देवी प्रसाद चौरसिया के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल स्टेशन अधीक्षक विरेन्द्र यादव से मिला। अधीक्षक को रेल मंत्री समेत महाप्रबंधक डीआरएम को 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया।

पत्र में कहा गया कि आजमगढ़, अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर, जौनपुर जनपद की सीमा पर स्थित जंक्शन महत्वपूर्ण
स्थान रखता है। वहीं यह वाराणसी और अयोध्या धाम के ठीक मध्य में है। 4 जनपदों के रेल यात्री यहां से यात्रा प्रारम्भ करते हैं। लिहाजा वन्दे भारत ट्रेन का यहां कामर्शियल स्टापेज आवश्यक है। वहीं कहा गया कि जंक्शन का नाम बदलकर जानकीपुरम किया जाय। वह वर्षों से जनता की मांग रही हैं। साथ ही अयोध्या से दीनदयाल स्टेशन तक पैसेंजर ट्रेन संचालित हो। पटना इंदौर ट्रेन का ठहराव हों। गोंदिया एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में 3 दिन शाहगंज से संचालित हो। ओखा गोहाटी ट्रेन का दो मिनट स्टापेज हों।
 आजमगढ़ से मुम्बई चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन को प्रतिदिन किया जाय। शाहगंज से वाराणसी जाने हेतु प्रातः 6 बजे मेमू ट्रेन संचालित हो। एजे पैसेंजर को जौनपुर की बजाय शाहगंज से संचालित किया जाय। हावड़ा जाने हेतु नई ट्रेन का संचालन हो। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, नगर मंडल मंत्री दिवाकर मिश्र आदि मौजूद रहे।

Related

जौनपुर 8987831034368834685

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item