जौनपुर लोकसभा से अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने मुन्ना त्रिपाठी को बनाया प्रत्याशी

 


जौनपुर। अखिल भारतीय हिंदू महासभा, उत्तर प्रदेश द्वारा 73 ,जौनपुर लोकसभा सीट से वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी मंगलेश्वर त्रिपाठी उर्फ मुन्ना त्रिपाठी का नाम घोषित किया गया है। देश की सबसे पुरानी हिंदुवादी पार्टी कही जानें वाली हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि कुमार त्रिवेदी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि की स्वीकृति के बाद उनके नाम की घोषणा की गई है। युवा ब्राह्मण होने के नाते मुन्ना त्रिपाठी के जौनपुर से प्रत्याशी घोषित किए जानें पर लोगों में जोरदार चर्चा शुरु हो गई है। 

45 वर्षीय त्रिपाठी का 25 वर्ष का राजनैतिक अनुभव है । शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस के संस्थापक सदस्य हैं एनसीपी में तालुका अध्यक्ष जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय महासचिव युवक के रुप में कार्य कर चुके हैं। मुंबई में उत्तर भारतीयों में बेहद चर्चित रहने वाले मुन्ना त्रिपाठी शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे राज ठाकरे से कई बार सीधी टक्कर ले चुके हैं, त्रिपाठी के तेज तर्रार युवा नेतृत्व की क्षमता के साथ ब्राह्मण समाज में काफी लोक प्रिय है जिसके चलते राज ठाकरे को जेल भी काटनी पड़ी और बाल ठाकरे की भी गिरफ़्तारी हुई थी। मुन्ना त्रिपाठी समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र में प्रदेश महासचिव भी रह चुके हैं और 2011 में कांग्रेस से जुड कर यूपी कांग्रेस में महासचिव जनांदोलन प्रभारी के साथ कांग्रेस ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। मुन्ना त्रिपाठी राजनेता के साथ साथ वरिष्ठ पत्रकार लेखक और स्तंभकार भी है। प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी और चक्रपाणि महराज के प्रति आभार व्यक्त हुऐ त्रिपाठी ने जनसमर्थन मिलने की उम्मीद जताई है।

Related

डाक्टर 6795459294603263730

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item