जौनपुर की पढ़ी लिखी जनता भ्रष्टाचारियों को नही देगी वोट: अशोक सिंह

जौनपुर। जौनपुर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने भाजपा और इण्डिया गठबंधन पर हमला बोला। उन्होने दोनो दलों के प्रत्याशियों को बाहरी और भ्रष्टाचारी बताते हुए कहा कि मेरे जिले की जनता पढ़ी लिखी है वे दागदार नेताओं को कत्तई अपना सांसद नही चुनेगी। 

अशोक सिंह यह बाते हुसेनबाद में गायत्री मंदिर के सामने अपने केन्द्रीय चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर कही। 

अशोक सिंह ने पूरे दावे के साथ कहा कि मुझे जौनपुर की जनता का पूरा आर्शीवाद मिल रहा है। जीतने के बाद से ही जिले में विकास कार्य शुरू हो जायेगा सबसे पहले शाहगंज की बंद पड़ी चीनी मिल को पुनः शुरू कराया जायेगा जनता को सौ यूनिट फ्री बिजली दिया जायेगा तथा सभी रेलवे क्रासिंगों पर ओवर ब्रिज की निर्माण कराया जायेगा। 


Related

जौनपुर 2244125185278352301

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item