पशुपालन विभाग के दो कर्मचारी जानवरो की तरह भिड़े एक घायल

वाराणसी. विकास भवन में देर दोपहर हंगामा मच गया। इस हंगामे की वजह थी पशुपालन विभाग के क्लर्क और एक बाबू के बीच का विवाद। इन दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। गुस्साए बाबू प्रकाश ने हथौड़े से क्लर्क विनोद के सर पर वार कर दिया।
 क्लर्क लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। जैसे ही विकास भवन में इस बात का लोगों को पता चला तमाशबीनों की भारी भीड़ लग गई। विनोद को पास के निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। पुलिस काफी देर बाद मौके पर पहुंची। हथौड़े को बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि विनोद और जयप्रकश एक साथ एक ही विभाग में कार्यरत थे। जयप्रकाश का कुछ दिनों पहले ट्रांसफर डीडी ऑफिस में क्लर्क के रूप में हो गया। इस बात से नाराज बदला लेने वह विकास भवन पहुंच गया। जयप्रकाश अपने हाथो में हथोड़ा लिए हुए थे। कुछ देर तक दोनों में तू तू मैं मैं होती रही। जयप्रकाश ने पशुपालन विभाग के प्रमुख आफिस के अंदर सबके सामने हथोड़ा निकालकर विनोद के सर पर मार कर दिया। घटना के बाद ऑफिस में हड़कंप मच गया। विनोद तड़पता हुआ जमीन पर गिर पड़ा। कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना देते हुए विनोद को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उसके सर में गंभीर चोट होने कि वजह से डॉक्टर कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है। इलेक्शन ऑफिस के कर्मचारी ने बताया अचानक हुए शोर से वह मौके पर पहुंचे, वहां विनोद खून से लथपथ पड़ा था। विनोद के परिजन राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि जयप्रकाश विनोद के साथ ही काम करते थे। कुछ दिनों पहले जयप्रकाश का ट्रांसफर कही और हो गया था। विनोद सिंह कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। बरहाल सूत्रों के मुताबिक आरोपी जयप्रकाश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना की मुख्य वजह क्या हैं, अभी साफ़ नहीं हो पाई है।

Related

खबरें 5180321700928063797

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item