मेडिकल कालेज सहित कुल पांच परियोजनाओं का ही होगा शिलान्यास

 जौनपुर : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मेडिकल कालेज सहित पांच ही परियोजनाओं की शिलान्यास करेंगे। इसके लिए सभी के शिलापंट्ट लखनऊ से आ भी चुके है। मुख्यमंत्री जनसभा स्थल से ही मेडिकल कालेज का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा सीएम बक्शा के गोरियापुर में 33/11 केवीए का विद्युत उपकेंद्र और बरपुर स्थित पीली नदी पर पुल एवं गोमती नदी के बैजापुर घाट पर पुल के निर्माण की आधारशिला भी रखेंगे। साथ ही 11 परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। जिसमें भैंसा पंप नहर पर 33/0.4 केवीए क्षमता का सब स्टेशन एवं स्वतंत्र फीडर लाइन निर्माण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरारा, बक्शा और खुटहन, ट्रामा सेंटर, औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में अग्निशमन केंद्र के अलावा राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कालेज गयासपुर सिरकोनी तथा जिला पुरूष चिकित्सालय व जिला महिला चिकित्सालय का किए गए उच्चीकरण के अलावा सुशील जैव उर्वकर कपंनी सतहरिया, धर्मा देवी महाविद्यालय बेलापार का लोकार्पण करेंगे, जबकि 1 करोड़ 94 लाख से बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौराबादशाहपुर का लोकार्पण सीएम नहीं करेंगे। जिसे लोकार्पण किए जाने वाली परियोजनाओं में शामिल किया गया था।

Related

खबरें 6006457958222770213

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item