इंजिनियरिगं कालेज के छात्रो ने किया हंगामा कालेज में बंद किया ताला
https://www.shirazehind.com/2014/09/blog-post_561.html?m=0
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वाचंल विश्वविद्यालय के उमानाथ सिंह इंजिनियरिगं कालेज के छात्रो ने रिजल्ट घोषित न किये जाने से आक्रशित होकर कालेज में तालाबंद कर जमकर बवाल काटा। छात्रों के हंगामे के कारण कोई टीचर कालेज में प्रवेश तक नही कर पाया। बाद मौके पर पहुंची पुलिस किसी तरह से छात्रों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। छात्रों का आरोप है कि हम लोग बीटेक द्वितीय वर्ष में पहुंच गये है लेकिन अभी तक प्रथम वर्ष का ही रिजल्ट घोषित नही किया गया है।

