पोखरे में मिली साधु की लाश

 सरायख्वाजा (जौनपुर): सरायख्वाजा में भदौ छठ मेले के दौरान पोखरे में सोमवार की दोपहर 52 वर्षीय अज्ञात साधु की लाश पाए जाने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
इस समय सरायख्वाजा के पक्के पोखरे पर भदौ छठ मेले का आयोजन किया गया है। यहां भारी भीड़ थी। इसी दौरान कुछ लोगों की निगाह तालाब की ओर गई तो वहां साधु की तैरती लाश दिखी। इस पर वहां काफी भीड़ जुट गई। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि साधु को पहले शनिवार की शाम पक्के पोखरे के मंदिर पर पूजा करते देखा गया था।
अब यह कयास लगाया जा रहा है कि शनिवार की सायंकाल वे तालाब में स्नान करने गए और डृब गए।

Related

खबरें 7648323772798866217

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item