जेसीआई जौनपुर ने स्मृति में गरीबों में बांटा भोजन
https://www.shirazehind.com/2014/09/blog-post_684.html?m=0
जौनपुर। जेसीआई जौनपुर के तत्वावधान में नगर के अहियापुर मोहल्ले के बस्ती में पितृ पक्ष के अन्तिम दिन पूर्व जेसी स्व. प्रवीण हरलालका की स्मृति में भोजन वितरण का कार्य किया गया। इस मौके पर संस्थाध्यक्ष शशांक सिंह ने कहा कि पितृ यानी हमारे मृत पूर्वजों का तर्पण करना हिन्दू धर्म की अति प्राचीन प्रथा व पर्व है। इन श्राद्ध के दिनों में हम अपने पूर्वजों को याद करते हैं तथा पंचतत्व में विलीन आत्मा के लिये श्राद्ध होम करते हैं। इस कार्य में सभी के सहयोग के लिये धन्यवाद ज्ञापित करते हुये सचिव जेसी विशाल गुप्ता ने कहा कि गरीब व असहाय को भोजन देना सबसे बड़ा धर्म है। अतः संस्था ने श्राद्ध पर्व पर भोजन वितरण का कार्य सुनिश्चित किया। इस अवसर पर राधेरमण जायसवाल, गोपाल जी हरलालका, विनय सेठ, राकेश जायसवाल, गणेश साहू, नीरज अग्रहरि, शम्भूनाथ सोनी, हसन अब्बास आदि लोग उपस्थित रहे।
