मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का मंत्री व अधिकारियों ने लिया जायजा
https://www.shirazehind.com/2014/09/blog-post_877.html?m=0
जौनपुर। कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव, सपा जिलाध्यक्ष राज नरायन बिन्द, पूर्व सांसद तूफानी सरोज, युवा नेता लकी यादव के अलावा जिलाधिकारी सुहास एलवाई व आरक्षी अधीक्षक बबलू कुमार ने 25 सितम्बर को पूर्वांचल विश्वविद्यालय मुख्यमंत्री आगमन के दृष्टिकोण से सभी विधानसभाओं के लिये बड़े एवं छोटे वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, सभास्थल पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से पण्डाल व्यवस्था, हेलीपैड व जगह-जगह बैरियर लगाकर सघन जांच के बाद ही पैदल सभास्थल तक जाने की तैयारी की समीक्षा किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव, मुख्य राजस्व अधिकारी अरविन्द पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी गंगाराम गुप्ता, नगर मजिस्टेªट रामनरेश पाठक, जिला विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, अपर आरक्षी अधीक्षक देहात ओपी पाण्डेय, नगर रामजी सिंह यादव, उपजिलाधिकारी सदर ज्ञानेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर अलका भटनागर, तहसीलदार सदर केएन तिवारी उपस्थित रहे।
