3 दिन से अंधेरे में जीने वाले ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
https://www.shirazehind.com/2014/10/3.html?m=0
एसडीएम सदर ने मौके पर पहुंचकर समाप्त कराया जाम
जौनपुर। जनपद के सिद्दीकपुर में संचालित आईटीआई के पास स्थित विद्युत फीडर से सम्बन्धित गांवों में पिछले 3 दिनों से अंधेरे में जीवन यापन करने वालों का गुस्सा आज फूट पड़ा जिन्होंने जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर सिद्दीकपुर में चक्काजाम कर दिया जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। जामकर्ताओं का कहना है कि जर्जर खम्भा व तार गिरने की वजह से सिद्दीकपुर सहित आस-पास के कई गांवों में पिछले 3 दिनों से अंधेरा छाया हुआ जिसके चलते सिंचाई सहित अन्य कार्य पूरी तरह से प्रभावित हैं। शिकायत करने पर विद्युत उपकेन्द्र के लाइनमैन आश्वासन देकर टकरा देते हैं तथा ठीक ढंग से जवाब भी नहीं देते हैं। इसी को लेकर ग्रामीणों ने आज जाम लगा दिया जिसके चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतारें लग गयीं। जानकारी होने पर थानाध्यक्ष सरायख्वाजा शिवानन्द ने मयफोर्स मौके पर पहुंचकर जाम समाप्त करने की बात कही लेकिन जामकर्ता नहीं माने। इस पर उपजिलाधिकारी सदर ज्ञानेन्द्र सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर अलका भटनागर पहुंचे और मौके से ही विद्युत विभाग के एक्सईएन से वार्ता कर ग्रामीणों को आश्वासन दिये जिस पर जाम समाप्त हुआ।