आपसी समझौते से निबटा पति-पत्नी का विवाद
https://www.shirazehind.com/2014/10/blog-post_500.html?m=0
जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में स्थित परामर्श एवं सुलह समझौता केन्द्र के काउंसिलर डा. दिलीप सिंह ने 1544/12 एवं 408/12 यमुना बनाम अखिलेश पटेल में धारा दहेज एवं भरण-पोषण एक्ट अन्तर्गत थाना मछलीशहर का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर कर दिया गया। इसमें प्रथम पक्ष यमुना देवी पुत्री महेश पटेल निवासी मीरपुर करौंदी थाना मछलीशहर एवं द्वितीय पक्ष अखिलेश पटेल पुत्र भैया राम निवासी नूरपुर थाना मछलीशहर हैं जिनमें विदाई द्वारा लम्बे समय से चल रहे वाद में सुलह हुआ। इस अवसर पर प्रभारी जिला जज राधेश्याम यादव, सिविल जज मृदुल मिश्र, लिपिक रामजी मौर्य, राजेश यादव सहित अधिवक्ता रामचन्द्र पटेल सहित अन्य उपस्थित रहे।

