कांग्रेसजनों ने समाधगंज में किया पदयात्रा
https://www.shirazehind.com/2015/04/blog-post_340.html?m=0
जौनपुर। भूमि अधिग्रहण बिल के द्वारा किसानों का मालिकाना हक छीनना चाहती है मोदी सरकार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं बड़े उद्योग घरानों एवं पंूजीपतियों के कट्टर पक्षधर एवं किसानों व गरीबों के विरोधी प्रतीत होते हैं। उक्त बातें कांगे्रसजनों की पदयात्रा के दौरान समाधगंज पुरवा में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये वरिष्ठ कांगे्रसी नेता यतीन्द्र नाथ त्रिपाठी ने कही। इसके अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, संचालक डा. राकेश मिश्र मंगला सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि जब तक किसानों का मौलिक हक पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो जाता तब तक कांग्रेस सड़क से संसद तक संघर्ष करने की भीष्म प्रतिज्ञा ले चुकी है। इस अवसर पर देवानन्द मिश्र, रत्नाकर सिंह, जय प्रकाश सिंह साथी, अनिल सोनकर, श्रीनाथ सरोज, सुरेश चन्द्र, सत्य प्रकाश, रमाशंकर यादव, संतोष गौड़ सहित सैकड़ों उपस्थित रहे।

