20 अप्रैल तक जारी रहेगा परिवर्तनः डा. दिलीप सिंह
https://www.shirazehind.com/2015/04/20_16.html?m=0
जौनपुर। मौसम की उग्रता एवं उसमें परिवर्तन अभी 20 अप्रैल तक जारी रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ की सूखी एवं तेज हवाएं, पूर्वी मंद नमी भरी हवाएं अब हिमालय के उत्तर तिब्बत से गुजरने के बजाय अब भारत के उत्तरी मैदारों से गुजर रही है। यह आवृत्ति लगातार बढ़ रही है। उक्त बातें मौसमविद् डा. दिलीप सिंह ने नगर के रिजवी खां में स्थित एक विचार गोष्ठी में कही। उन्होंने कहा कि इस वर्ष चैत्र व वैशाख में सावन-भादो का दृश्य पैदा कर देगी तथा यह जेठ माह में भी जारी रहेगा। डा. सिंह ने कहा कि 20 अप्रैल के बाद सूखा मौसम एवं घनघोर गर्मी पड़ेगी परन्तु इन सबका मुख्य कारण लानीनो, अलनीनो व सौर परिवार का विद्युत चुम्बकत्व क्षेत्र से गुजरना भी है। इस अवसर पर तमाम मौसमविद्, ज्योतिर्विद्, गणमान्य नागरिक आदि भी उपस्थित रहे।

