जेसीआई ने विद्यालय में बने शौचालयों का लोकार्पण
https://www.shirazehind.com/2015/04/blog-post_860.html?m=0
जौनपुर। व्यक्तित्व विकास संस्था जेसीआई द्वारा समाधान योजना के अन्तर्गत नगर के नखास स्थित एक विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिये 3 शौचालयों का लोकार्पण हुआ जो मुख्य अतिथि मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष जेसी राकेश जायसवाल एवं संचालन सचिव संतोष अग्रहरि ने किया। इस दौरान बताया गया कि संस्था निर्धन, मलिन बस्तियों, विद्यालयों, बच्चों के लिये शौचालयों के निर्माण के लिये संकल्पित है। इसी क्रम में बच्चों ने अक्षत-पुष्प लगाकर अतिथियों का स्वागत किया जहां कार्यक्रम संयोजक अतुल गुप्ता ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर रवि मिंगलानी, शशांक सिंह रानू, जायसवाल समाज के जिलाध्यक्ष इं. विजय जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल, पंकज जायसवाल, आलोक सेठ, आशीष चैरसिया, अजय गुप्ता, संजीव जायसवाल, कृष्ण गोपाल जायसवाल, विवेक सेठी, अजयनाथ जायसवाल, संजय गुप्ता, छोटे लाल जायसवाल, अश्वनी जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
