मऊ: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दर्जनों हुए घायल

 मऊ.। थाना दक्षीण टोला के रैनी गांव में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष होने का मामला सामने आया है। इस संघर्ष में एक दर्जन से ज्‍यादा लोग घायल हो गए हैं। वहीं, दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल होने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं। इस मामले में पुलिस ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की जाएगी।
मामला रैनी गांव का है। यहां एक घर में रास्‍ते के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले तो बातों से विवाद शुरू हुआ और बाद में मामला बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्‍थरबाजी होने लगी। पत्‍थरबाजी में दोनों पक्षों की कई महिलाएं भी घायल हो गईं। दर्जन भर घायल लोगों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
गंभीर रूप से घायलों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं, मामूली रूप से घायलों को जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस कप्‍तान अनिल कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कराने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 

Related

जौनपुर 6946608710988871975

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item