CPMT प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड मिलना शुरू, वेबसाइट से करें डाउनलोड

 गोरखपुर। एमबीबीएस सहित विभिन्न चिकित्सा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए कम्‍बाइंड प्री मेडिकल टेस्ट (सीपीएमटी-2015) 25 मई को होना है। यूपी के विभिन्न जिलों में इसके लिए परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। शुक्रवार से परीक्षा प्रवेश पत्र ऑनलाइन मिलना शुरू हो गए। इस बार प्रवेश पत्र रंगीन होने के साथ ही फोटो चस्पा कर उसका सत्यापन कराना अनिवार्य है। ऐसा नहीं होने की स्थिति में अभ्यर्थी को परीक्षा देने से रोक दिया जाएगा।
सीपीएमटी आयोजन कोर कमेटी के सदस्य प्रोफेसर अजय गुप्ता ने बताया कि अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र सिर्फ वेबसाइट से ही मिलेंगे। अभ्यर्थी वेबसाइट www.upcpmt2015.co.in पर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र का रंगीन होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र में अपनी रंगीन फोटो भी लगानी होगी। यह कोई और फोटो नहीं बल्कि आवेदन पत्र पर लगी फोटो की कॉपी होगी।
इसके अलावा फोटो को किसी राजपत्रित अधिकारी या अपने कॉलेज के प्रिंसिपल से प्रमाणित कराना अनिवार्य है। यदि अभ्‍यर्थी ये सारी प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं तो उन्‍हें परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। प्रोफेसर गुप्ता ने बताया कि अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र प्रवेश होने तक संभाल कर रखना होगा। यह काउंसलिंग के समय भी दिखाना होगा।
उन्होंने कहा कि ऐसे अभ्यर्थियों का आवेदन पत्र रद्द कर दिया जा रहा है, जिनके आवेदन पत्र अपूर्ण और त्रुटियां हैं। आपको बता दें कि इस बार गोरखपुर की दीन दयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी पहली बार सीपीएमटी प्रवेश परीक्षा करा रही है।

Related

पुर्वान्चल 8401602046674929772

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item