दबंगो ने पत्रकार के बेटो को किया घायल
https://www.shirazehind.com/2015/05/blog-post_785.html?m=0
जलालपुर (जौनपुर)।स्थानीय थाना क्षेत्र के मझगावाॅकला गाॅव निवार्सी पत्रकार के घर पर दबंग पडोसीयो ने शनिवार कि सुबह लाठी डंडा व धारदार हथियार से लैस होकर चड़ गये और अशलील शब्दो का प्रयोग करते हुए उनके दोनो पुत्रो को मार पीट कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया पीडि़त कि सूचना पर पुलिस ने एक कि गम्भीर स्थिती को देखते हुये स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा जहा डाक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद जिलास्पताल रेफर कर दिया। घटना का कारण पीड़ीत के पडोसीयो के लडको द्वारा बार बार क्रिकेट खेलते समय घर मे गेद जाना परिजनो को चोट लगना बताया जाता है।बताते है र्कि पत्रकार बाबर कुरैसी के पडोसी इसराइल.इस्माइल.जमालुद्वीन पुत्र मजाहीर व सुल्लतान पुत्र इसराइल निवासी मझगवाॅ कला शनिवार की सुबह पत्रकार के घर पर बच्चो द्वारा क्रिकेट खेलने के लिए मना करने पर लाठी डंडा व धारदार हथियार के साथ पत्रकार बाबर कुरैसी के गैर मौजुदगी मे दरवाजे पर चढ गये और परिजनो को अशलील शब्दो का प्रयोग करते हुए उनके पुत्र शम्सतबरेज को मारपीट कर गम्भीर रुप से घायल कर दिये उसका छोटा भाई कमर जब बीच बचाव करने गया तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिये घटना कि सूचना पुलिस को दे दी गयी है पुलिस सूचना के आधर पर मामले कि जाॅच कर रही है।

