भदोहीः कांग्रेस ने जलायी भूमि अधिग्रहण बिल की प्रतियां

 भदोही। मोदी सरकार की ओर से संसद में भूमि अधिग्रहण बिल पेश किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिले के सुरियावां ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। बिल को किसान विरोधी बताया। कार्यकर्ताओं ने जहां बिल को उसके मूल स्वरुप में पेश करने की वकालत की वहीं बेमौस की मार से बार्बाद हुई फसलों का किसानों को उचित राशि दिलाने की आवाज उठायी। इस दौरान बिल की प्रतियां जलाने के बाद बीडिओ को ज्ञापन सौंपा गया।
बरिष्ठ कांग्रेस नेता रामलोलारख दूबे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर ब्लाक मुख्यालय पहुंच केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके साथ संसद में पेश किए गए बिल की प्रतीकात्मक प्रतियां जलायी गयी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार किसान और मजदूर विरोधी है। वह भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर दो मुंही नीति अपना रही है। एक ओर किसान फसल बर्बाद होने से आत्महत्या कर रहा हैं दूसरी ओर सरकार पूंजीपतियों के लिए किसानों की बहुमूल्य जमीन अधिग्रहित कर रही है। कांग्रेस महासचिव सुनील उपाध्याय ने कहा है कि भाजपा कांग्रेस शासन काल के दौरान पास भूमि अधिग्रहण में जानबूझ कर संशोधन कर रही हैं। वह पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को फसलों का उचित मुवावजा दे। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान किया जाए। प्राकृतिक आपदा के शिकार किसानों को फौरी और पर्याप्त राहत उपलब्ध करायी जाय। किसानों को बिजली, पानी, खाद और बीज की निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएं। इसके अलावा सरकार फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करे। अगर केंद्र सरकार अपनी किसान विरोधी नीति पर कायम रहती है तो कांग्रेस भी उसका पीछा नहीं छोड़ेगी। पार्टी कार्यकर्ता उसकी दमनकारी नीतियों का विरोध करते रहेंगे। प्रदर्शन में प्रेम बिहारी उपाध्याय, अविनाश मौर्य, अमृत उपाध्याय, विवेक दूबे समेत काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related

पुर्वान्चल 984606261394779620

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item