भदोहीः कैनाल में बहता मिला युवक का नंग-धड़ंग शव
https://www.shirazehind.com/2015/05/blog-post_913.html?m=0
भदोही। जिले के चौरी थाने के लठिया गांव से गुजर रही ज्ञानपुर नहर प्रखंड में मंगलवार का एक युवक का बोरे बंद नग्न शव बहता मिला। नहर में शव मिलते ही सनसनी फैल गयी। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की खबर लगते ही अपर पुलिस अधीक्षक लल्लन प्रसाद यावद और क्षेत्राधिकारी भदोही राजकुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को बोरे से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार शव बोरे में बंद था। उसका चेहरा बाहर निकला था। ग्रामीणों की जानकारी पर पुलिस वहां पहुंची। यह शव लठिया गांव की नहर पुलिया से कुछ दूरी पर गोटइयां गांव में मिला है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि शव बोरे बंद था। युवक की उम्र तकरीबन 35 साल से अधिक होगी। उसके जिस्म पर कोई कपड़ा नहीं था। एएसपी ने लावारिश शव बताया है। उन्होंने कहा है कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही निष्कर्ष पर पहुंचेगी। अगर जरुरी हुआ तो पुलिस शव का डीएनए टेस्ट भी कराएगी। ं चैरी पुलिस मौके से युवक का शव बाहर निकाला। इस समय नहर अपनी क्षमता से चल रही है।