गर्मी से त्राहि त्राहि, रूला रही बिजली

 जौनपुर। भीषण गर्मी से जनमानस त्राहि त्राहि कर रहा है । तपन और तेज धूप से सड़कों पर सन्नाटा पसरा है लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर है। इस हालत में बिजली कटौती लोगों को बेमौत मारने पर उतारू है। रात में कटौती होने पर लोग बाहर निकलकर टहल कर समय व्यतीत करते है। ताप लहरी जैसे जैसे बढ़ती जा रही है बिजली की आपूर्ति भी कम होती जा रही है। कटौती की समय सीमा निर्धारित न होने से छात्रों की परीक्षा तथा लघु व मझोले स्तर के व्यसायियों का काम प्रभावित हो रहा है। जिससे उनकी रोजी रोटी चलना मुकिल साबित हो रह है। विभाग के कर्मचारी भी गुटबाजी करके लापरवाही बरत रहे है। प्रशासन भी अहम समस्या पर गंभीर नहीं है। ग्रामीण व शहर में लगे ट्रान्सफार्मर भी फेल हो जा रहे हैं। उसे ठीक करने में कई दिन लगा दिये जाते हैं। जिस मोहल्ले का ट्रान्सफार्मर जलता है वहां हायतोबा मच जाती है। जन जीवन कई दिनों तक बेहाल रहता है। आधुनिक युग में घर में टीवी, फ्रीज, कूलर, इण्टरनेट, कंप्युटर आदि नहीं चल पा रहे हैं। भारी मुसीबत पैदा हो रही है। रात रात भर बिजली विभिन्न क्षेत्रों से गुल रहती है। इससे अनेक दुश्वारियां पैदा हो रही हैं। धूप में निकलना मुसीबत बनता जा रहा है। प्यास से गला सूखने लगता है। लोग गमछा, तैलिया, टोपी और चश्मा लगाकर बाहर निकल रहे हैं। इसके बावजूद पूरा शरीर पसीने से भीग जा रहा है। अब गर्मी और धूप जानलेवा बनती जा रही है। सवेरे आठ बजे के बाद सूरज की प्रचण्डता के आगे लोग विवश हो जाते हैं। ताप लहर की चपेट में आ कर बीमारों की तादात बढ़ती जा रही है। दोपहर में शहर के प्रमुख इलाकेां पर आवागमन थम जाता है। धूप की जद में आयी घर की दीवारें जलने लगती है। बन्द कमरे में रहना भी चुनौती साबित हो रहा है। ऐसी हालत में राहगीरों को पेयजल के लिए भटकना पड़ता है। अब प्याऊ आदि क प्रचलन भी समाप्ति की ओर है। प्यासे को पानी पिलाना पुण्य का काम है, यह अवधारणा अब कम होती जा रही हैं। इक्का दुक्का स्वंसेवी संगठन प्याऊ संचालित करने में रुचि ले रहे है।

Related

जौनपुर 2884351704266981402

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item