बिजली से मुक्ति देगा वीरेन्द्र का आविष्कारक यंत्र
https://www.shirazehind.com/2015/05/blog-post_845.html?m=0
जौनपुर। जिले के सिकरारा क्षेत्र के हरिबल्लभपुर गांव के किसान बरसाती राम के बड़े वीरेन्द्र कुमार यादव ने कड़ी मेहनत से एक ऐसा यंत्र बनाया है जो बिजली समस्या से निजात दिलाने में मददगार होगा। इसे न तो चार्ज करना पड़ेगा, न डीजल, पेट्रोल और कोयले की जरूात पड़ेगी। एक बार चालू होने के बाद भरपूर बिजली मिलेगी। इस आविष्कारक मशीन को देखने के लिए उनके दरवाजे पर भीेड़ उमड़ रही है। इस यंत्र को बनावाने के लिए कई लोगों ने एडवान्स रकम भी दे दिया है। मशीन का नाम शैलपुत्री है और इसकी लागत डेढ़ लाख रूपये के करीब है। इण्टर कालेज मीरगंज से 1994 में हाई स्कूल की परीक्षा द्वितीय श्रेणी में उर्तीर्ण करने के बाद वीरेन्द्र नौकरी के लिए नासिक जाकर एक इलेक्ट्रिकल कम्पनी में काम करने लगा। वहां से शरजाह में एक कम्पनी में काम करना शुरू किया। तभी उसके मन में आया कि एक छोटा देश सउदी अरब सिर्फ डीजल व पेट्रोल के बल पर देश में रूपया का मान घटा रहा है। क्यों ने ऐसा यंत्र बनाया जाय जिसमें डीजल पेट्रेाल न लगे और बिजली की समस्या दूर हो सके। इसका लाभ सभी वर्ग को मिले तथा पर्यावरण भी दूषित न हो। इसके बाद वह बिजली समस्या से निजात दिलाने वाले यंत्र के आविष्कार में लग गया। सामान जुटाने के बाद मुम्बई में इलेक्ट्रिशियन का काम कर रहे वीरेन्द्र ने 6 महीने के अथक प्रयास के बाद इस यंत्र को मूर्त रूप दिया। गत दिनों ग्रामीणों के सामने जब इस मशीन का परीक्षण किया तो देखने वालों की आंखे फटी रह गयी। साढ़े पांच किलो पावर वाट वाले इस यंत्र में 100 वाट का 10 बल्ब, एक पंखा, एक समरसेबुल भी चला। वीरेन्द्र का दावा हे कि सुधार कर कम कीमत का यंत्र बन जायेगा।

