भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 12 सितम्बर से

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई की बैठक ओलन्दगंज स्थित जिला कार्यालय पर नगर अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई जहां सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि नगर मण्डल का प्रशिक्षण वर्ग 12 व 13 सितम्बर को होगा। प्रशिक्षण वर्ग उर्दू बाजार स्थित घनश्याम दास बगीचे में होगा जो 24 घण्टे का होगा तथा उसमंे देश-प्रदेश सहित क्षेत्रीय पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि केवल भाजपा ही ऐसी पार्टी हेा जो अपने कार्यकर्ताओं को देशसेवा की प्रशिक्षण देती है। नगर प्रशिक्षण वर्ग प्रमुख पंकज जायसवाल व नगर प्रशिक्षण प्रमुख डा. संजय पाण्डेय ने वर्ग की रूप-रेखा प्रस्तुत किया तो जिला कोषाध्यक्ष श्याम मोहन अग्रवाल ने सभी से सहयोग कर वर्ग को सफल बनाने की अपील किया। बैइक का संचालन महामंत्री धर्मपाल चैधरी ने किया। इस अवसर पर नन्द लाल यादव, अशोक मौर्या, मानिक चन्द्र सेठ, राजवीर दुर्गवंशी, डा. रंजना सिंह, महिला नेत्री किरन श्रीवास्तव, मेनका सिंह, बसंत प्रजापति, विष्णु गुप्ता, मनोज कुशवाहा, दयाराम गुप्ता, अतुिल गुप्ता, सुधांशू सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

news 6556487003042845868

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item