मंदबुद्धि एवं विकलांग बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित

जौनपुर। नगर में रासमण्डल स्थित रचना विशेष विद्यालय में गुरूवार को शिक्षा से सफलता अभियान के तहत एसबीआई लाइफ इन्श्योरेंस कम्पनी की तरफ से विकलांग बच्चों को कापी, पेंसिल व स्कूली बैग वितरित किया गया। इस मौके पर एसबीआई लाइफ इन्श्योरेंस के सीनियर ब्रांच मैनेजर अजय सिंह ने कहा कि आर्थिक रूप से निर्धन व कमजोर बच्चों को शिक्षित करने के लिये कम्पनी ने इस अभियान की शुरूआत की है जिसके तहत गुरूवार को रचना विशेष विद्यालय के मंदबुद्धि व विकलांग बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरित की गयी। इस अवसर पर राजकुमार सिंह, डा. ज्योति दास, विद्यालय के प्रबंधक नसीम अख्तर, अनुज सिंह, अमर बहादुर यादव, विद्यालय के प्राध्यापक सहित स्टाफ मौजूद रहे।

Related

news 8331811014288818324

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item