राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितम्बर को

 जौनपुर। सिविल जज/सचिव राजीव कुमार पालीवाल ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में माह सितम्बर 2015 में मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितम्बर 2015 को 10 बजे से दीवानी न्यायालय में जनपद न्यायाधीश लुकमानुल हक की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मासिक लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है इस लोक अदालत में विशेष तौर से आपराधिक के शमनीय वादों के निस्तारण के साथ-साथ दीवानी, फौजदारी, राजस्व, चकबन्दी, वैवाहिक एवं उत्तराधिकार धारा 138 एन0आई0एक्ट एवं मोटर दुर्घटना प्रतिकर स्टैम्प एक्ट आदि सभी प्रकार के वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किये जायेंगे। वादकारियों एवं अधिवक्ताओं से अनुरोध किया है कि अपने-अपने लम्बित वादों का निस्तारण 12 सितम्बर 2015 को आहूत लोक अदालत के माध्यम से करावें तथा इस अवसर का लाभ उठावें।

Related

news 6303829825349700107

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item