जिले स्तर के कवियों का सम्मान किया जायेगा

 जौनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष शारदा दिनेश चौधरी की अध्यक्षता में अपरान्ह कलेक्ट्रेट सभागार में जिला राष्ट्रीय एकीकरण समिति की प्रथम बैठक सम्पन्न हुई। उ0प्र0 सरकार द्वारा साम्प्रदायिक सद्भाव एवं राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहित करने के लिए जिले मंे अन्तर्जातीय/अन्तर्धार्मिक विवाह प्रोत्साहन योजना में मण्डलायुक्त वाराणसी को गत वर्ष प्रेषित किया गया। लौह पुरूष सरदार बल्लाभ भाई पटेल के जन्मदिन को बृहद ढ़ग से मनाने के लिए निर्णय लिया गया। कौमी एकता सप्ताह में कार्यक्रम के साथ एक दिन जिले स्तर के कवियों का सम्मान भी किया जायेगा। गुरू गोविद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के बारे में निर्णय लिया गया। महान विभूतियों के जन्मदिन पर राष्ट्रीय एकता एवं साम्प्रदायिक सद्भाव कार्यक्रम आयोजन करने का निर्णय भी समिति द्वारा लिया गया। सचिव जिला राष्ट्रीय  एकीकरण समिति/ मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जिले में अर्न्तजातीय/अन्तर्धामिक विवाह एवं गरीब वर्ग के लोगों का बिना दहेज के विवाह कराने वाले संस्था को पुरस्कार के लिए प्रस्ताव आमत्रित किया गया। इस अवसर पर एम0एल0सी0 प्रभावती पाल, विरेन्द्र सिंह चौहान, सासंद प्रतिनिधि मछलीशहर विजय चन्द्र पटेल, जौनपुर सांसद प्रतिनिधि अनिल सिंह परिवर्तन, जफराबाद विधायक प्रतिनिधि अजय त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष बार यतीन्द्र नाथ त्रिपाठी, डा0 सजल सिंह, डा0 पी0सी0 विश्वकर्मा, कैलाश नाथ विश्वकर्मा, साजिद हमीद, डा0 अन्जू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामजी सिंह यादव, जिला विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र सहित समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहें। 
जौनपुर।  जिला पंचायत अध्यक्ष शारदा दिनेश चौधरी की अध्यक्षता में अपरान्ह कलेक्टेªट सभागार में शासी निकाय जिला ग्राम्य विकास अभिकरण की बैठक सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम मुख्य विकास अधिकारी पी0सी0 श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 दिनेश यादव ने अध्यक्ष को उपायुक्त मनरेगा राम बाबू त्रिपाठी ने एम0एल0सी0 प्रभावती पाल को बुके देकर स्वागत किया। जिला विकास अधिकारी/पी0डी0 तेज प्रताप मिश्र ने सर्वप्रथम गत बैठक की कार्यवाही को सदन में प्रश्न एवं प्रस्तुत उत्तर के साथ प्रस्तुत किया। जिसमें ज्यादातर जिले के खराब सड़को की मरम्मत, नहरो में टेल तक पानी पहुचाने, शाहगंज में शरदा सहायक खण्ड 36 के नाम जमीन तीन माह में कराने के साथ ही सड़कों की गुणवत्ता की जॉच आदि कराने की मॉग की गयी। वर्तमान वित्तीय वर्ष में मनरेगा के तहत माह अगस्त 2015 तक कुल 2561.56 लाख रू0 उपलब्ध के सापेक्ष कुल 3445.16 लाख रू0 व्यय करते हुए 18.25 लाख मानव दिवस सृजित करते हुए कुल 60172 परिवारों को मॉग के सापेक्ष रोजगार प्रदान करते हुए लाभान्वित किया गया जिसमें 349 परिवारों को 100 दिन का रोजगार मुहैया कराया गया। इन्दिरा आवास 2014-15 में 9094 आवास निर्माण का लक्ष्य आवन्टित किया गया था। जिसमें प्रथम एवं द्वितीय किस्त आवन्टित की गया जिसमें 3182.90 लाख रू0 व्यय किया गया। 2015-16 मंे 9843 इन्दिरा आवास, लोहिया आवास 1125 के लक्ष्य का अनुमोदन समिति द्वारा पास किया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन में वर्ष 2014-15 में 2322 तथा 2015-16 में 441 महिला समुहों का गठन किया गया। जिसमें अगस्त माह तक 229 नये समुहों का गठन कराया गया है। 190 समुहों को रिवाल्विंग फण्ड अवमुक्त करते हुये 37 समुहों का बैंक क्रेडिट लिंकेज कराया गया है। शासी निकाय द्वारा वर्ष 2015-16 मे इन्दिरा आवासों के आवन्टन एवं अन्य कार्यक्रमों के सम्बन्ध में समिति नें सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। डी0आर0डी0ए0 प्रशासन मद में अगस्त 2015 तक 2542945 लाख रू0 व्यय किया गया है। इस अवसर पर एम0एल0सी0 प्रभावती पाल, विरेन्द्र सिंह चौहान, सासंद प्रतिनिधि मछलीशहर विजय चन्द्र पटेल, जौनपुर सांसद प्रतिनिधि अनिल सिंह परिवर्तन, जफराबाद विधायक प्रतिनिधि अजय त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, उपायुक्त मनरेगा राम बाबू त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख महराजगंज, सुजानगंज सहित समिति के अन्य सदस्य एवं विधायक प्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहें।

Related

news 3043034137786832861

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item