पर्वों व परीक्षाओं के मद्देनजर धारा 144 लागू
https://www.shirazehind.com/2015/09/144.html?m=0
जौनपुर। अपर जिला मजिस्ट्रेट रजनीश चन्द्र ने बताया कि 5 सितम्बर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 6 सितम्बर को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा परिचालक परीक्षा, 13 सितम्बर को लेखपाल भर्ती परीक्षा, 17 सितम्बर को विश्वकर्मा पूजा, 25 सितम्बर को इदुज्जुहा (बकरीद) का त्योहार, 13 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती मनायी जायेगी। इन परीक्षा व पर्वों के अलावा आगामी ग्रामसभा चुनाव के दृष्टिगत रखते हुये शंाति व्यवस्था कायम रखा जाना आवश्यक है। ऐसे में 2 सितम्बर से 13 अक्टूबर तक के लिये पूरे जिले में धारा 144 लगा दिया गया है। इस आदेश का उल्लंघन भादंवि की धारा 188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही होगी।
