35 परीक्षा केन्द्रों पर होगी चयन आयोग की परीक्षा

        जौनपुर । मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में  प्रेक्षागृह में 6 सितम्बर को होने वाली सचिव उ0प्र0 अधीनस्त सेवा चयन आयोग गोमती नगर लखनऊ के द्वारा परिचालक सामान्य चयन परीक्षा की बैठक हुई। बैठक में सभी 3 जोनल मजिस्टेªट, 11 सेक्टर मजिस्टेªटों, 35 स्टैटिक मजिस्टेªट, 35 परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापक को डयूटी के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने जिले की गरिमा के अनुरूप पवित्र आत्मा से परीक्षा सम्पन्न कराने का निर्देश दिया। अपर जिला मजिस्टेªट रजनीश चन्द्र ने बताया कि परीक्षा पूर्वान्ह 10 बजे से 12 बजे तक सम्पन्न होगी। परीक्षा को प्रकिया अनुसार सकुशल, निविघ्न, निष्पक्षता एवं सुचिता पूर्वक तथा शांति पूर्ण ढ़ंग से परीक्षा सम्पन्न कराने का निर्देश दिया। परीक्षा के बारे में विस्तार से व्यवहारिक जानकारी तथा अधिकारियों के मोबाइल नम्बर भी उपलब्ध कराया गया। परीक्षा केन्द्र के 500 मीटर परिधि में कोई फोटो स्टेट मशीन की दुकान नही खुली रहेगी, परीक्षा केन्द्र परिसर के अन्दर कोई भी व्यक्ति नकल विरोधी अधिनियम में वर्णित सामग्रियों में यथा सेलुलर फोन, कैलकुलेटर आदि नही ले जा सकता है। 13 अक्टूबर  तक जिले में इस आदेश का धारा 144 लागू किया गया है। इसका उल्लघंन भादवि की धारा 188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा। अपर पुलिस अधीक्षक नगर राम जी सिंह यादव ने बताया कि प्रत्येक केन्द्र पर एक सब इंस्पेक्टर, 4 अरक्षी तैनात किये गये है। 11 थानाध्यक्ष सेक्टर मजिस्टेªट के साथ तैनात किये गये है। 3 जोनल मजिस्टेªट एके सिंह, तेज प्रताप मिश्र, अशोक उपाध्याय के साथ 3 पुलिस क्षेत्राधिकारी भी तैनात किये गये है। आयोग के प्रेक्षक वेदराम भारती, सहायक प्रेक्षक जयराम पाल, अमित कुमार शुक्ल भी परीक्षा के बारे में बताये। अपर पुलिस अधीक्षक, देहात रामस्वरूप, सी0आर0ओ0 रामसिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अभिशेक सिंह सदर राजकुमार पाण्डेय सहित अन्य अधिकारीगण उपास्थित रहे।    

Related

news 8075634174270646148

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item