जौनपुर में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में बेखौफ हो चुके बदमाश अब किशोरियों को घर के अंदर से भी उठाकर ले जाने के बाद सामूहिक दुष्कर्म करने में जरा भी डर नहीं रहे हैं। जौनपुर  के एक गांव में घर में सो रही किशोरी को तीन लोग घर से उठाकर खेत में लेकर चले गये। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
इसके बाद इन लोगों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। तीन लोगों के दुष्कर्म करने से किशोरी बेहोश हो गई। आज तड़के खून से लथपथ अचेतावस्था में किशोरी के मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में छानबीन कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
किशोरी घर के बरामदे में ही सो रही थी। देर रात गांव के ही तीन युवक आए और मुंह में कपड़ा ठूसकर खेत में उठा ले गए। जहां एक के बाद एक करके दरिंदों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे तीनों तब तक हवस का शिकार बनाते रहे जब तक कि वह बेहोश नहीं हो गई। खून से लथपथ किशोरी को आरोपी अचेतावस्था में छोड़कर भाग गए। रात में बिस्तर से गायब किशोरी को देख परिवार के लोगों में खलबली मच गया। यह लोग रात में ही खोजबीन में जुट गए, आज तड़के जब वे खेत की ओर गए तो किशोरी को अचेतावस्था में खून से लथपथ पाया इसकी सूचना पुलिस को देते हुए उसे आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर ले गये। चिकित्सकों ने पीडि़ता की हालत अब खतरे से बाहर बताया है।
सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दलित किशोरी के दादा की तहरीर पर गोधुआ गांव के चंद्रजीत, गिरीशचन्द्र, सुनील कुमार के विरुद्ध पुलिस ने दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related

news 2995302225636736114

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item