5216 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परिचालक परीक्षा

 जौनपुर। सचिव उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग द्वारा आयोजित परिचालक (सामान्य चयन) परीक्षा रविवार को 35 केंद्रों पर कराई गई। 5 हजार 216 अभ्यर्थियों ने परीक्षा ही छोड़ दिया।
सुबह दस बजे से परीक्षा शुरू हुई। जिसमें 17 हजार 300 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, ¨कतु दोपहर 12 बजे तक चली इस परीक्षा में 12 हजार 84 शामिल हुए, जबकि 5 हजार 216 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं प्रशासनिक स्तर से परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए 3 जोनल मजिस्ट्रेटों, 3 क्षेत्राधिकारी और 11 सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ एक-एक थानाध्यक्ष लगाए गए थे। 35 स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा प्रत्येक केंद्र पर एक-एक सब इंस्पेक्टर, 4 आरक्षी को तैनात किया गया था। परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए आयोग से चार सदस्यीय टीम भी आई थी। इसके अलावा नोडल अधिकारी व एडीएम रजनीश चंद्र व सीआरओ राम ¨सह लगातार केंद्रों का भ्रमण करते रहे।

Related

news 3711391466230072669

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item