लड़की के साथ फ्लैट में पकड़ा गया एसआई, एसओ ने अफवाह बता झाड़ा पल्‍ला

वाराणसीआदमपुर थाना क्षेत्र के आइडीएच कालोनी में स्थानीय लोगों ने एक अंडर ट्रांसफर एसआई को उनके फ़्लैट से युवती के साथ धर दबोचा। लोगों का आरोप है कि एसआई अक्सर लड़कियों के साथ फ्लैट में आता है। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने बाहर से फ्लैट का दरवाजा बंद कर 100 नंबर पर पुलिस को इसकी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रतापगढ़ के लिए अंडर ट्रांसफर एसआई को थाने ले आई। वहीं, इस मामले में एसओ राजकुमार यादव ने अफवाह बताते हुए मामले से पल्‍ला झाड़ लिया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, एसआई नीली बत्ती लगी गाड़ी से कॉलोनी में आकर रौब भी जमाता है। रोज लग्जरी गाड़ियों से लड़कियों को लाता है। कुछ घंटे फ़्लैट में रुकता है और चला जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई लड़कियां फ़्लैट में आ चुकी हैं। यहां रंगरेलियां मनाई जाती हैं। आरोपी एसआई के मुताबिक, उसे बदनाम करने की साजिश की जा रही है। लड़की उसकी भतीजी लगती है। किसी ने पुलिस को झूठी सूचना दे दी थी कि फ्लैट में कुछ और गलत काम हो रहा है।
इस मामले में आदमपुर एसओ राजकुमार यादव का कहना है कि किसी ने अफवाह फैला दी थी कि एसआई अपने फ्लैट में लड़की को लेकर आया है। लड़की ने पूछताछ में एसआई को अपना चाचा बताया है। नीली बत्ती गाड़ी के सवाल पर एसओ का कहना है कि जांच की जा रही है यदि मामला सही पाया गया तो गाड़ी सीज कर दी जाएगी। फि‍लहाल, कोई मामला दर्ज नहीं किया जा रहा है।

Related

news 6815303564133158532

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item