ऐतिहासिक रामलीला समिति टाउन हाल की बैठक आज
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_18.html?m=0
जौनपुर। ऐतिहासिक पंडित जी रामलीला समिति टाउन हाल की बैठक 6 सितम्बर दिन रविवार को नवदुर्गा शिव मंदिर नखास पर होना सुनिश्चित हुआ है। इस आशय की जानकारी देते हुये अध्यक्ष किशन लाल हरलालका ने बताया कि उक्त बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टि होने के साथ रामायण व रामलीला शुरू करने पर विचार होगा। साथ ही भरत मिलाप के लिये चैकी मंगाने व सजावट व्यवस्था सुन्दर बनाने पर विचार-विमर्श होगा। इसी क्रम में ऐतिहासिक महामंत्री बाबू लाल गुप्ता ने बताया कि उक्त बैठक प्रातः 11 से शुरू होगी जिसका समापन 3 बजे होगी।
