जनसंचार विभाग में ‘इलेक्ट्रानिक मीडिया में चुनौतियां’ विषयक व्याख्यान आयोजित

   जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग द्वारा शुक्रवार को संकाय भवन के कान्फ्रेंस हाल में इलेक्ट्रानिक मीडिया में चुनौतियां विषयक विशेष व्याख्यान का आयोजन हुआ जहां विवि के पूर्व छात्र एवं आज तक न्यूज चैनल के पत्रकार व एंकर राम किंकर सिंह ने कहा कि बदलते दौर में इलेक्ट्रानिक मीडिया में कार्य करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। एक खबर जहां पहचान दिलाती है, वहीं एक छोटी सी गलती मीडिया के क्षेत्र से हमेशा के लिये बाहर कर देती है। इसी क्रम में जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डा. अजय प्रताप सिंह ने कहा कि पत्रकारिता के लिये किताब के साथ अपने काम में सामाजिक अनुभवों को शामिल करना चाहिये। विभाग के प्राध्यापक डा. अवध बिहारी सिंह ने इलेक्ट्रानिक मीडिया व नैतिकता एवं डा. सुनील कुमार ने इलेक्ट्रानिक बनाम प्रिंट मीडिया पर अपना विचार व्यक्त किया। द्वितीय सत्र में आयोजित प्रश्नोत्तर काल में विद्यार्थियों ने इलेक्ट्रानिक मीडिया की चुनौतियों से सम्बन्धित कई सवाल किया। अन्त में डा. मनोज मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया तो संचालन डा. दिग्विजय सिंह राठौर ने किया। इस अवसर पर डा. रूश्दा आजमी, पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।

Related

news 594438610094334929

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item