गोष्ठी व मेले में किसानो को दी गई जानकारी
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_32.html?m=0
मुॅगराबादशाहपुर। ब्लाक मुख्यालय के सभागार में कृषक जागरूकता गोष्ठी व मेले का आयोजन किया गया । कार्यक्रम को दो भागो में प्रथम वैज्ञानिक खेती व द्वितीय किसानो की समस्याओ पर चर्चा हुई किसान मेले मे कृषि उपकरण व जैविकखाद के स्टाल लगाया गया था किसानो की शिकायत दर्ज करने तथा उन्हे खेती सम्बन्धित जानकारी देने की व्यवस्था की गइ्र थी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कृषि उपनिदेशक अशोक उपाध्याय ने किसानो को खेती सम्बन्धित जानकारी देते हुए कहा किसान 15 सितम्बर के अंदर अपना पंजीकरण अवश्य करा ले आसन्न रवी के सीजन में उन्हे बीज वगैरह में छूट का लाभ मिल जाए जो किसान पंजीकरण नही करायेगा उन्हे छूट का लाभ नही मिलेगा उन्हो ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड के विषय में विस्तृत जानकारी दी ऐसे कार्ड धारको को मिटटी जांच के लिए कही जाना नही होगा उनके खेत की मिटटी की जांच अधिकारी स्वयं उनके खेत में जाकर करेंगे डा0 ए0 के0 सिंह डा0 संदीप कुमार व डा0 अनिल कुमार आदि वैज्ञानिको ने आधुनिक तौर तरीके के खेती के बारे में विन्दुवार समझाया बताया कि इससे किसानो को काफी लाभ होगा जागरूक किसान उमानाथ यादव ने मिटटी के जांच के विधि बताये पूर्व ज्येस्ठ ब्लाक प्रमुख जीतेन्द्र बहादुर सिंह ने नील गाय की समस्या को उठाया वन विभाग के एस डीओ आन्नद प्रकाश पाठक ने नील गायों से बचाव के लिए उपाप बताये कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रगतिशील किसान चन्द्र बहादुर सिंह ने ब्लाक मुख्यालय पर फसल सुरक्षा व उघान विभाग से सम्बन्धित एक कर्मचारी नियुक्ति करने की मांग किया जैविक खाद से लाभ तथा रसायनिक खादो में उर्वरा शक्ति क्षीण होने पर चर्चा हुई कार्यक्रम का संचालन कमला कान्त पाण्डेय ने किया भारतीय किसान यूनियन के जिलाघ्यक्ष राजनाथ यादव ने किसानो की समस्याएं रखा उन्होने बताया कि बैकों की दलाली प्रथा समाप्त किया जाए तथा माइनरो की सफाई में कोताही न बरती जाए मुख्य रूप् से रामलाल पाल अमिताभ सदित भारी संख्या में किसान व अधिकारी मौजूद थे
