ट्रक की चपेट में आने से पिता की मौत पुत्र जख्मी

बरसठी। मडि़याहूं थाना के सरौना गांव ट्रक की चपेट में आने से बाईक पर सवार पिता की मृत्यु हो गयी जबकि पुत्र घायल हो गया। बाईक को चला रहा युवक बाल बाल बच गया।
गुरूवार की सुबह बरसठी थाना क्षेत्र के घनापुर निवासी लल्लू पाल हीरो होन्डा बाईक से अपने पुत्र रूपेश एवं खड़वा गांव के राजबहादुर पटेल को लेकर कठिरांव के लिए चले। मडि़याहूं थाना के सरौना गांव के एक पट्ोल पम्प पर बाईक में तेल लेने के बाद तीनों एक ही बाईक पर सवार होकर बीस मीटर दूर ही गए होगे कि पीछे से तेज रफतार से आ रही ओवर लोड ट्रक में किसी तरह रूपेश25 का शर्ट फंस गया और ट्रक से घसीटने लगा उसी समय बीच में बैठा पिता लल्लू पाल60 गिरकर ट्रक के चक्के के नीचे आ गया जिसकी मौक पर मौत हो गयी। गाड़ी चला रहा युवक भी बाईक लेकर गिर पड़ा जो बाल बाल बच गया। ट्रक को छोड़कर चालक फरार हो गया। बाद में पहुंची पुलिस ने ट्क को कब्जे लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related

news 471843773969260441

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item