सड़क दुर्घटना में श्रमिक सहित दो की मौत
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_47.html?m=0
रामपुर (जौनपुर) : जौनपुर- भदोही मुख्य मार्ग स्थिति थाना क्षेत्र के
संजयनगर में बुधवार को हुई सडक दुर्घटना में बाइक सवार बिहारी श्रमिक सहित
दो लोगों की मौत हो गई।
आशानंदपुर सेमुही निवासी अजीमुल्ला का पुत्र इस्तियाक (25) क्षेत्र के सहनपुर में रहने वाले बिहार प्रांत के वैशाली निवासी फुलहर महतो (30) को किसी काम से लिवाकर अपनी पल्सर बाइक से मड़ियाहूं आया था। जहां से दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक संजयनगर के पास वे सुबह करीब दस बजे एक ट्रक को ओवरटेक कर रहे थे कि बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे संतुलन बिगड़ने पर बाइक ट्रक से टकरा गई और बाइक सहित वे सड़क पर गिर पड़े। जहां दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उधर चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। सूचना पर उपजिलाधिकारी रामकेश यादव, थानाध्यक्ष व तहसीलदार पहुंच गए। घटना की जानकारी लेते हुए शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए।