प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बना कमीशन खोरी का अखाड़ा

जलालपुर।कस्बे मे स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इन दिनो कमीशन खोरी का अखाड़ा बन गया है डाक्टरो के कमीशन  का आलम यह है कि मरीजो के परिजन अपने गहने बेचने के लिए मजबूर हो जाते है ऐसे मे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कार्यरत डाक्टर महजवींआरा इन दिनो अपनी कार्य शैली के कारण चर्चा का विषय बनी हुई है वे कभी भी समय से डयूटी पर नही आती है जबकी उक्त केन्द्र पर उनकी दस बजे सुबह से लेकर चार बजे शाम तक की डयूटी है विषम परिस्थितीयो इनकी चैबीस घंटे डयूटी रहती है इनके द्वारा गर्भवती महिलाओ को जाॅच के नाम पर बाहर अपने मन माफिक पैथालोजी सेन्टर पर भेज दिया जाता है जहाॅ पर उनका भारी कमीशन बधा हुआ है गर्भवती महिलाओ को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से कोइ्र दवा उपलब्ध नही कराई जाती हैं । दवा बाहर के  लिए लिखी जाती है दवा उन्ही दूकानो पर मिलता है जहाॅ उन्हे भारी कमीशन प्राप्त होता है उन दूकानो पर प्रशव किट के नाम पर पाॅच सौ से लेकर आठ सौ रुपये लिया जाता है प्रशव कराने के नाम पर डाक्टर सहित स्टाप नर्स ए एन एम तथा दाई द्वारा परिजनो से मनमानी पैसा वसूला जाता है। मनमाफिक पैसा न मिलने पर गर्भवती महिलाओ के परिजनो से यह कहा जाता है कि जच्चा बच्चा को खतरा है इसे लेकर जल्द किसी प्राइवेट हास्पीटल चले जाओ और यह कह कर एक पडोस के प्राइवेट नर्सिग होम की तरफ इसारा किया जाता है जहाॅ से इन्हे भारी कमीशन प्राप्त होता है इन्ही कारनामो के चलते यह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुर्खियो मे बना हुआ है जिसे लेकर क्षेत्रीय जनता मे आक्रोश ब्याप्त है।

Related

news 192219545617939076

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item