तीन दिवसीय अद्भुत आयोजन 14 नवम्बर से
https://www.shirazehind.com/2015/10/14.html?m=0
जौनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय संत निरंकारी मिशन का आध्यात्मिक जागृति का अद्भुत आयोजन (68वां निरंकारी संत समागम) विश्व को दिव्य ज्ञान से आलोकित करने वाले, मानवता के पथ-प्रदर्शक, सद्गुरू बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की पावन छत्रछाया में 14, 15 व 16 नवम्बर को आयोजित किया जाना निश्चित हुआ है। इस आशय की जानकारी देते हुये निरंकारी मिशन के स्थानीय मीडिया प्रभारी उदय नारायण जायसवाल ने बताया कि उक्त आयोजन में मुख्य आकर्षण प्रतिदिन सत्संग, प्रवचन, निरंकारी प्रदर्शनी, सेवादल रैली के अलावा बहुभाषी कवि सम्मेलन होगा।

