बौद्ध महासभा ने मनाया विशाल बौद्ध धम्म विजयदशमी
https://www.shirazehind.com/2015/10/blog-post_424.html?m=0
जौनपुर। भारतीय बौद्ध महासभा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में सम्राट अशोक बौद्ध विहार खलीलपुर में विशाल बौद्ध धम्म विजयदशमी मना जिसकी शुरूआत भंते सुमेध द्वारा भगवान गौतम बुद्ध, अशोक समग्राट व बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके हुई। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि पूर्व आईएफएस मनराज बौद्ध सहित अन्य वक्ताओं ने वैज्ञानिक बौद्ध संस्कृति को पुनसर््थापित, समाज में व्याप्त अंधविश्वास केा दूर कर प्रबुद्ध एवं नये समाज का निर्माण पर चर्चा किया। साथ ही सम्राट अशोक के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर पल्टू राम एडवोकेट, साहब लाल गौतम, नानकचन्द, रामसुन्दर भारती, डा. पीएल गौतम, दूधनाथ गौतम, चन्द्रबली गौतम, रामराज गौतम उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रमेश चन्द्र गौतम ने किया।
