19वीं पुण्यतिथि पर याद किये गये समाजसेवी वनमाली पटेल
https://www.shirazehind.com/2015/10/19_20.html?m=0
जौनपुर। बेचन राम वनमाली लाल स्वतंत्र स्काउट दल मेंजा मडि़याहूं के संस्थापक बनमाली लाल पटेल की 9वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। कार्यक्रम का षुभारम्भ स्व. पटेल के चित्र पर संस्थाध्यक्ष राजपत्ती पटेल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण से हुआ। श्रद्धांजलि देने वालों में गांव सहित आस-पास के सैकड़ों लोग रहे। कार्यक्रम का संचालन करते हुये ग्रुप संरक्षक षरद पटेल ने कहा कि स्व. पटेल की प्रेरणा से ही विभिन्न पर्वों, मेला, नवरात्र, मूर्ति विसर्जन, 15 अगस्त, 26 जनवरी जैसे अवसर पर स्काउट/गाइड के बच्चे सेवा कार्य करते हैं। इस दौरान सैकड़ों विकलांग, विधवा, गरीब, महिला, पुरूष, बच्चों को गर्म वस्त्र, कम्बल आदि वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये पूर्व ग्राम प्रधान षीतला प्रसाद पटेल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। अंत में दो मिनट का मौन रखकर श्री पटेल के आत्मा की षान्ति के लिये प्रार्थना किया गया। पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था बेचन राम वनमाली लाल स्वतंत्र स्काउट दल के बच्चों ने संभाल रखा था।
