केराकत दोहरे हत्याकाण्ड के 6 आरोपी दोषी सिद्ध
https://www.shirazehind.com/2015/10/6.html?m=0
जौनपुर। केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के डेहरी गांव में जमीनी विवाद को लेकर वर्ष 2011 में गोली मारकर की गयी हत्या के सभी 6 आरोपियों को दोषी करार दिया गया। अभियोजन पक्ष के अनुसार 22 अगस्त 2011 की शाम साढ़े 7 बजे ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर अब्दुल्ला व इमरान नामक दो व्यक्तियों की हत्या कर दी गयी थी जिसमें आफाक नामक एक युवक घायल भी हो गया था। इस पर पीडि़त पक्ष की तरफ से इशहाक, अलाउद्दीन, इस्लाम, अल्फाज, महफूज व अब्दुल कलाम को हत्या का आरोपी बनाया गया। सत्र परीक्षण के दौरान अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ बुधिराम यादव ने सभी आरोपियों को मंगलवार को दोषी करार दिया।

