निरंकारी संतों को मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट
https://www.shirazehind.com/2015/10/50.html?m=0
जौनपुर। संत निरंकारी मण्डल के तत्वावधान में 14 से 16 नवम्बर तक दिल्ली में होने वाले 68वें निरंकारी संत समागम में हिस्सा लेने वाले निरंकारी श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुये सद्गुरू बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की पहल पर रेल मंत्रालय द्वारा टिकट खरीद पर 50 प्रतिशत की छूट प्राप्त हुई है। इस आशय की जानकारी देते हुये स्थानीय मीडिया प्रभारी उदय नारायण जायसवाल ने बताया कि यह छूट 3 सौ किमी या इससे अधिक की दूरी से यात्रा करने वाले लोगों को मिलेगी। उन्होंने बताया कि निरंकारी मण्डल द्वारा रेलवे कन्सेशन फार्म पर ही मिलेगी।

