राम ने किया रावण का वध, विजय दशमी मनायी गयी

 जौनपुर । अधर्म पर धर्म की, असत्य पर सत्य  की विजय का प्रतीक दशहरा विजयदशमी पर्व गुरूवार को पूरे जनपद में धूमधाम से मनाया गया। नगर के हुसेनाबाद मोहल्ले का रामण जेसिज चैराहे पास जलाया गया। रामलीला समिति हुसेनाबाद के रामलीला मैदान से राम रामण युध्द होता हुआ टीडी कालेज रोडवेज होते हुए जेसिज चैराहे पर पहुंचकर रामण का बध हुआ। इस दरम्यान राम भक्त जय श्रीराम का जय उद्घोष कर रहे थे जिसके कारण पूरा माहौल राम भक्त मय हो गया।

उधर जफराबाद क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जफराबाद-जौनपुर मार्ग पर साधन सहकारी शीतगृह के पास स्थित शिवाला मंदिर पर विजय दशमी का मेला आयोजित हुआ। मेले में भगवान राम ने रावण का वध कर मां जानकी को लंका से मुक्त कराया। रावण वध के बाद श्री बाल रामलीला समिति जफराबाद के कार्यकर्ताओं द्वारा रावण का पुतला जलाया गया। दूसरी ओर उक्त मेले में आये क्षेत्रवासियों में जमकर खरीददारी की और मेले का लुफ्त उठाया। मेले में पहुंचने के पूर्व श्री बाल रामलीला समिति जफराबाद के कार्यकर्ताओं द्वारा भगवान राम भव्य की शोभायात्रा निकालकर जफराबाद बाजार में घुमाया गया जिससे जै श्री राम के उद्घोष से जफराबाद क्षेत्र गूॅज उठा। शोभा यात्रा में जबिन्दर साहू, अनिल निगम मुन्ना, दीनानाथ निगम, बृजन्दन स्वरूप मीडिया प्रभारी, गणेश सेठ, भगवन्ता बरनवाल, रामजी गुप्ता सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल रहे।

Related

religion 1319050349735870709

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item