योग प्रशिक्षण का आयोजन
https://www.shirazehind.com/2015/10/blog-post_549.html?m=0
जलालपुर। क्षेत्र के वनपुरवा स्टेडियम मे शुक्रवार के दिन योगप्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमे आठो प्रणायाम और आशनो के बारे मे केराकत तहसील प्रभारी शम्भूनाथ ने बताया कि प्रणायाम और आशनो के नियमित रुप से करने से तमाम तरह की बीमारीयो से बचाव किया जा सकता है उन्होने सूर्य नमस्कार मन्डूक.मयूर.भुजंग आदि आशनो के अलावा आठो प्राणायमो का बिधिवत अभ्यास कराया योग प्रशिक्षण मे लगभग 90 महिला पुरुष सह शिक्षक योग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। आज प्रशिक्षण का 23 हवां दिन था योग का प्रशिक्षण देने के लिए जिला मुख्यालय से बारी बारी से योग गुरु यहा आकर प्रशिक्षण दे रहे है करीब एक माह तक चलने वाले प्रशिक्षण सत्र मे गाॅव के लोग भी उत्साहित होकर योग का प्रशिक्षण ले रहे है।

