आठ मोहर्रम का ऐतिहासिक जुलूस बरामद, आयोजित हुई मजलिसें

जौनपुर। आठ मोहर्रम को जनपद के सभी इलाकों में मजलिसों एवं जुलूस का आयोजन हुआ। नगर का ऐतिहासिक आठ मोहर्रम का जुलूस अपने रिवायती अंदाज में मोहल्ला नसीब खां मंडी स्थित इमामाबाड़ा नाजिम अली खां से उठा। जो अटाला मस्जिद स्थित इमामबाड़ा शेख अलताफ हुसैन पर पहुंचकर समाप्त हुआ। इसके ग्वालियर से आये मशहूर वैज्ञानिक जाकिर डा. कल्बे रजा नकवी ने मजलिस को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया में इमाम हुसैन का गम पूरी शानोशौकत के साथ मनाया जा रहा है क्योंकि उन्होंने उस समय के सबसे बड़े आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाकर न सिर्फ अपना भरा पूरा परिवार कुर्बान कर दिया बल्कि आज जो इस्लाम जिंदा है वो उनकी शहादत के दम पर ही है। आज जिस तरह से पूरी दुनिया में आतंकवाद फैल रहा है जरुरत है उसे भी हम सब मिलकर उखाड़े फेंकने में मुल्क की मदद करें, तभी इमाम हुसैन को सच्ची श्रद्धांजलि दी जाएगी। कर्बला में जिस तरह से हजरत इमाम हुसैन ने अपने छह माह के बच्चे जनाबे अली असगर की शहादत पेश करने से भी पीछे नहीं हटे। जिसके बाद अंजुमन हुसैनिया बलुआ घाट के नेतृत्व में शबीहे अलम जुलजनाह और गहवारे अली असगर बरामद हुआ। साथ ही नगर की सभी अंजुमनें नौहा मातम करने लगी। जुलूस अपने कदीमी रास्तों से होता हुआ अटाला मस्जिद तक पहुंचा यहां इमामबाड़ा शेख इल्ताफ हुसैन से तुर्बत को निकालकर गहवारे अली असगर व जुलजनाह से मिलाया गया। इस मिलन को देखकर लोगों की आंखों से आंसू छलकने लगे। जुलूस का संचालन अजादारी कौसिंल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष परवेज हसन ने किया। जुलूस पुनरू इमामबाड़ा नाजिम अली खां जाकर समाप्त हुआ। मूर्ति विसर्जन को देखते हुए शिया समुदाय के लोगों ने रात्रि आठ बजे ही इस जुलूस को समाप्त कर साम्प्रदायिक सौहार्द की एक अनूठी मिसाल पेश की जिसकी सभी लोगों ने प्रशंसा की। जुलूस में इसरार हुसैन एडवोकेट, मिर्जा जावेद सुल्तान, शोएब अहमद, हाजी जफर अब्बास, हाजी असगर हुसैन जैदी, हैदर मेंहदी, बाकर मिर्जा, फैसल हसन तबरेज, एस एम मासूम ,आजम जैदी, शाहिद मेंहदी, नेहाल हैदर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सिटी मजिस्ट्रेट उमाकांत त्रिपाठी, सीओ सिटी अभिषेक सिंह, शहर कोतवाल सत्येंद्र नाथ तिवारी, चैकी इंचार्ज सनवर अली, सिंगरामऊ थानाध्यक्ष क्षितिज त्रिपाठी सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे।

Related

religion 1666827807233818768

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item