काशी में हुआ 'भारत रत्न' मदन मोहन मालवीय का अपमान, लगाई गई उल्टी तस्वीर
https://www.shirazehind.com/2015/10/blog-post_544.html?m=0
वाराणसी। काशी में 'भारत रत्न' मदन मोहन मालवीय की तस्वीर
लगा बैनर उलटा लगा दिखा। दरअसल, रविवार को अखिल भारतीय राजनीति विज्ञान
परिषद के 56वें वार्षिक अधिवेशन की शुरुआत हुई। इस मौके पर स्वतंत्रता भवन
के मैन गेट पर एक बैनर लगाया गया था। इसमें महामना की तस्वीर भी छपी थी।
गौर करने वाली बात यह है कि यह बैनर उलटा लगाया गया था। लोगों का ध्यान जब
इस ओर गया तो कार्यक्रम के जिम्मेदार लोगों ने ये कहकर बात टाल दी कि
गलती से हो गया।
रविवार को स्वतंत्रता भवन में अखिल भारतीय राजनीति विज्ञान परिषद का
56वां वार्षिक अधिवेशन की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन सुप्रीम कोर्ट
के जस्टिस शिवकीर्ति सिंह ने किया। इस मौके पर झारखंड के पशुपालन मंत्री
रणधीर सिंह और बीएचयू के कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी भी मौजूद रहे। इसके
अलावा इंडियन पॉलिटिकल साइंस एसोसिएशन के जनरल सेक्रेट्री और चौधरी चरण
सिंह यूनिवर्सिटी के पॉलिटिकल साइंस विभाग के प्रो. डॉ. संजीव कुमार शर्मा
भी मौजूद रहे।

