अस्पताल परिसर में तड़फता रहा नर्स का पति, डाक्टर रहे ड्यूटी से नदारत
https://www.shirazehind.com/2015/10/blog-post_657.html?m=0
जौनपुर। नेवढि़यां थाना क्षेत्र के रामनगर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र परिसर में नर्स के पति हाई टेंशन तार की चपेट आने से उसकी मौत हो गयी। हैरत की बात यह रही कि अस्पताल परिसर में महिला स्वास्थकर्मी का पति तडफता रहा था वहा पर तैनात डाक्टर ड्यूटी से नदारत रहा। मौत के बाद अस्पताल कर्मचारी और आसपास लोग चर्चा कर रहे है कि डाक्टर मौजूद होते तो शायद उसकी जान बचायी जा सकती थी।
सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार रामनगर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में तारा देवी नामक स्टाफ नर्स तैनात है। आज करीब 12 बजे के आसपास पानी की टंकी से पानी नही आ रहा था। उसका पति संतोष 35 वर्ष पानी टंकी के पास जाकर देखा तो पाईप में किसी भैस बाध दिया था जिसके कारण पानी का पाईप टूट गया था। पूरा पानी टंकी के आसपास फैल रहा था। संतोष पाईप को ठीक करने के लिए टंकी पर चढ़ गया। इसी बीच टंकी के पास गुजरा 11 हजार बोल्ट की तार के चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। अस्पताल परिसर में मौजूद कर्मचारियो ने डाक्टर के मौजूद न रहने के कारण पास के एक निजी चिकित्सक के पास ले गये लेकिन उसकी हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में इलाज के दरम्यान ही उसकी मौत हो गयी। स्वास्थकर्मी के पति के मौत के बाद जहां कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गयी है वही डाक्टर के खिलाफ खासा गुस्सा भी है।