अभा उद्योग व्यापार मण्डल कजगांव इकाई का हुआ गठन

अध्यक्ष संजय यादव समेत सभी पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
    जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल के नेतृत्व में कजगांव बाजार में व्यापार मण्डल का गठन करके स्वागत समारोह किया गया जिसमें अध्यक्ष संजय यादव, महामंत्री फिरोज अहमद, उपाध्यक्ष अभिषेक बरनवाल, कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता का जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने स्वागत करते हुये कहा कि कजगांव के सभी व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ने के लिये अखिल भारतीय उद्योग व्यापार हमेशा आपके साथ रहेगा। किसी भी उत्पीड़न की दशा में एक टेलीफोन पर जिले के सभी पदाधिकारी समस्त व्यापारियों के साथ खड़े होकर समस्याओं के निदान के लिये संकल्पित हैं। नगर अध्यक्ष जावेद अजीम ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुये कहा कि एकता में ही शक्ति है। आप लोगों को संगठित होकर कार्य करने की जरूरत है जिसके द्वारा व्यापार मण्डल को सम्मानजनक ऊंचाई मिल सके। इसी क्रम में संरक्षक निजामुद्दीन अंसारी, अशोक साहू, शिव कुमार साहू, प्रदीप सिंह, कृष्ण कुमार यादव सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर अरूण गुप्ता, आनन्द कुमार, सुबाष जायसवाल, संदीप मौर्या, सहजादे अंसारी, अच्छे लाल सेठ, अमित बरनवाल, दीपक शर्मा, शीतला प्रसाद, अनिल गुप्ता, राजेश सोनी, मंगल सिंह, राकेश सिंह, दिनेश मोदनवाल, सुरेश सेठ, राजकुमार मोदनवाल, दिलीप जायसवाल, अखिलेश सोनकर सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र जायसवाल तथा लोगों के प्रति आभार संजय यादव ने किया।

Related

news 5715123360583926689

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item