डूडा द्वारा नईगंज में हुआ रोजगार मेला एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जौनपुर।  जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) जौनपुर द्वारा  राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एन0यू0एल0एम0) कार्यक्रम के अर्न्तगत मलिन बस्ती नईगंज में मंगलवार को रोजगार मेला एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में महिला व पुरूष उपस्थित रहे। 
अग्रणी जिला प्रबन्धक यू0बी0आई0 ए0सेन0गुप्ता ने रोजगार मेला एवं जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अभी तक जिन लोगों को खाता किसी कारणवश बैंक में नहीं खुल सके हैं वे शून्य बैलेन्स पर अपना खाता अवश्य खुलवा लें ताकि आपको डूडा द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त हो सके। उक्त कार्यक्रम में शामिल कौशल प्रशिक्षण प्रदाता संजीवों टेक्नोलॉजिक सिस्टम प्रा0लि0 के रीजनल डायरेक्टर ए0के0 मोदी तथा अमास स्कील वेन्चर्स प्रा0 लि0 के स्थानीय मैनेजर अमित श्रीवास्तव ने डूडा द्वारा कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के अर्न्तगत संचालित विभिन्न ट्रेडों एवं उसके लिए निर्धारित योग्यताओं आदि के विषय में विस्तार से जानकारी दी। 
परियोजना अधिकारी डूडा एम0पी0 सिंह ने सम्पूर्ण शहर के शहरी गरीबों के सहायतार्थ एवं उनकी आजीविका में सुधार तथा स्थाई आजीविका के लिए लघु उद्यम, स्वयं सहायता समूह, कौशल प्रशिक्षण, पथ विक्रेताओं को सहायता, बेघरों के लिए शेल्टर होम के सम्बन्ध में मेले में आये लोगों को विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सहायक परियोजना अधिकारी डूडा आर0पी0 यादव ने किया तथा मेले में आये प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर नईगंज के सभासद उमेश सोनकर, बृजनन्दन स्वरूप डूडा, संदीप चौधरी सी0ओ0 एन0यू0एल0एम0 सेन्टर मैनेजर आदित्य सिंह, गोविन्द विश्वकर्मा, गुलाम अब्बास, सुजीत, रंजीत, सचिन, सुशील, वर्षा, विजेता, रूपा, नेहा, काजल, हिमांशु, सुशीला देवी, शिव नारायन, भगवान दास प्रजापति, हरीश सोनकर, महेन्द्र अग्रहरि, नगमा, मालती, सोनी, सैनाज रेनू, तारा, सोनी, गुड़िया अफजल सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related

news 8321656068471242093

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item