पति के डांट से नाराज महिला ने किया आत्मदाह , मौत
https://www.shirazehind.com/2015/10/blog-post_501.html?m=0
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के दरियावगंज गांव में एक महिला ने पति के डाॅट से क्षुध्द होकर अरहर के खेत में जाकर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह कर लिया। परिवार उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तबतक उसकी मौत हो गयी थी। इस ह्दय विदारक घटना से उसके घर में कोहराम मच गया है पूरे गांव में सनसनी फैल गयी है। मिली जानकारी के अनुसार बक्शा थाना क्षेत्र के दरियावगंज गांव के निवासी अजय यादव ने बीती रात किसी बात को लेकर अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी को डांट फटकार लगाया था। आज सूबह लक्ष्मी अपने घर से शौच के बहाने मिट्टी का तेल लेकर बाहर निकली। थोड़ी दूर पर स्थित रामआसरे पासी के अरहर की खेत में जाकर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा लिया। आग की लपटे और उसकी चीखपुकार सुनकर परिवार वाले व ग्रामीण मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया उसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर डाक्टरो ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। इस ह्दय विदारक घटना से उसके घर में कोहराम मच गया है पूरे गांव में सनसनी फैल गयी है।
