रसाईनिक खाद गोदाम को बनाया गया था पोलिंग बुथ, मतदान के समय खासते छिकते नजर आये मतदान कर्मी
https://www.shirazehind.com/2015/10/blog-post_661.html?m=0
जौनपुर। पंचायत चुनाव का तिसरा चरण भारी दुव्यवस्था के बीच सम्पन्न हो गया। कही टेंट लगाकर मतदान कराया गया तो कही रसाईनिक खाद के गोदाम में मतदान हुआ। जिसके कारण पूरे मतदान के दरम्यान मतदान में लगे अधिकारी कर्मचारी खासते छिकते रहे। मतदान कर्मचारियों का रोना है कि इस बात की जानकारी जोनल और सेक्टर मजिस्टेªट को दिया इसके बाद भी बुथ को बदला नही गया। उनका आरोप है कि इस बुथ के सामने एक प्राथमिक विद्यालय है इसके बाद भी खाद की गोदाम में बुथ बनाया गया है।
जौनपुर में आज मछलीशहर मुंगराबादशाहपुर सुजानगंज महराजगंज और बदलापुर ब्लाक में पंचायत चुनाव के लिए वोट डाले गये। मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने का दावा महराजगंज ब्लाक कोल्हुआ बुथ पर सफेद हाथी साबित हुआ। यहां पर डीएपी और यूरिया खाद से भरे गोदाम को बुथ बना दिया गया था। दोनो रसाईनिक खादो से निकलने वाली दुर्गन्ध और गैस से मतदान ड्यूटी में लगाये गये अधिकारियो और कर्मचारियों को भारी कठिनाईयो का सामना करना पड़ा। हालत यह था कि पूरे मतदान के समय अधिकारी खासते छिकते नजर आये। कर्मचारियों का अरोप है कि इस बुथ के ठीक सामने एक प्राथमिक विद्यालय है इसके बाद भी रसाईनिक खाद की गोदाम में पोलिगं स्टेशन बनाकर हम लोगो की जिन्दगी के साथ खिलवाड़ किया गया है।